खलियारी, सोनभद्र। एक्शन एड द्वारा छात्र-छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने और छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से किसान निर्मल इंटर कॉलेज, खलियारी में “आओ मिलकर छात्रवृत्ति पाएँ” जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मानवाधिकार रक्षक कमलेश कुमार ने छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आवेदन के लिए आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, पिछली कक्षा की मार्कशीट, बैंक खाता सहित सभी दस्तावेज सही और अद्यतन होना जरूरी है। विद्यार्थी समय से दस्तावेज तैयार रखें और निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करें।
कमलेश कुमार ने कहा कि आर्थिक कठिनाइयों के कारण किसी भी विद्यार्थी की पढ़ाई बाधित नहीं होनी चाहिए। छात्रवृत्ति योजनाएं आगे की शिक्षा जारी रखने में महत्वपूर्ण सहयोग देती हैं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय कुमार ने कहा कि हर पात्र बच्चे को छात्रवृत्ति मिलना उसका अधिकार है, इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को पढ़ाई जारी रखने में मदद मिलती है। एक्शन एड की यह पहल सराहनीय है।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने छात्रवृत्ति से संबंधित सवाल पूछे, जिनका समाधान किया गया।








