बगइयानार कुसम्हा-मनबसा के बीच आधा दर्जन कत्था के पेड़ कटे

IMG 20260928 WA0007
IMG 20260928 WA0007

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

टेंपू से तस्करी – वन विभाग बेखबर

म्योरपुर (सोनभद्र)। स्थानीय वन रेंज के कुसम्हा-मनबसा और बगइयानार के जंगलों में खैर (कत्था) के पेड़ों की कटाई और तस्करी का धंधा जोर पकड़ रहा है।
चरवाहों और ग्रामीणों के अनुसार तस्कर स्थानीय युवाओं को प्रलोभन और मजदूरी देकर पेड़ कटवाते हैं और किसी गुमनाम जगह पर एकत्र कर हफ्ते में टेंपू या पिकअप से बाहर भेज देते हैं। विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक रविवार रात करीब 10 बजे दो टेंपू से बोटा बाहर भेजा गया। सितंबर माह में ही आधा दर्जन से ज्यादा पेड़ जंगल से काटे जा चुके हैं, लेकिन विभाग को भनक तक नहीं लगी।
ग्रामीणों का आरोप है कि पेड़ कटने की सूचना वन विभाग को देने पर वनकर्मी सूचना देने वाले का नाम ही तस्करों को बता देते हैं, जिससे आपस में झगड़ा और मारपीट होती है। कुछ लोग पत्रकारों पर एससी/एसटी का झूठा केस लगाने की धमकी भी देते हैं ताकि खबर प्रकाशित न हो। इससे तस्कर बेलगाम होकर जंगल उजाड़ रहे हैं और पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है।
मामले में रेंजर जबर सिंह ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?