कीचड़-गड्ढायुक्त सड़क से ग्रामीण परेशान, बसवा में किया प्रदर्शन

IMG 20260928 WA0004
IMG 20260928 WA0004

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। जनपद के केकराही क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बसवा में बरम बाबा मंदिर से बसवा नहर तक लगभग 1.5 किमी मुख्य संपर्क मार्ग लंबे समय से गड्ढों और कीचड़ के कारण बदहाल है। यह मार्ग पिपरा, सिरसिया, परही और मधुपुर सहित कई गांवों को जोड़ता है।
सड़क निर्माण की मांग को लेकर सोमवार दोपहर 1 बजे स्थानीय ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं ने प्रदर्शन किया। नेतृत्व समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव विवेक सिंह पटेल ने किया।
विवेक सिंह पटेल ने कहा कि वर्षों से बदहाल इस मार्ग पर स्कूली बच्चों, किसानों, महिलाओं और मरीजों को भारी परेशानी हो रही है। संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि तत्काल संज्ञान लेकर निर्माण शुरू कराएं। सपा ग्रामीणों की मूलभूत समस्याओं को लेकर आवाज उठाती रहेगी।
सपा शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष इं. अजीत कुमार मौर्य ने कहा कि प्रशासन को ग्रामीणों की मांग को गंभीरता से लेकर जल्द सड़क बनवानी चाहिए।
प्रदर्शन में अलोक यादव, अखिलेश यादव, धीरेन्द्र यादव, मनोज यादव, राजेश यादव, छोटू यादव, भोला पटेल, मन्ना पटेल, राजेंद्र पटेल उर्फ साधु सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?