म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत रासपहरी के रामलीला मैदान में रविवार को पुरानी कमेटी को भंग कर नई रामलीला समिति का गठन किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि 9 अक्टूबर को स्टेज पूजा और 10 अक्टूबर से रामलीला का आयोजन किया जाएगा। नवगठित कार्यकारिणी –संरक्षक मंडल: जयप्रकाश, हरिप्रसाद अध्यक्ष: रामदयाल प्रजापति उपाध्यक्ष: कमलेश मिश्रा, सुदामा प्रजापति, अशोक मौर्या कोषाध्यक्ष: सुनील अग्रहरी सहकोषाध्यक्ष: अखिलेश अग्रहरी, धर्मेंद्र शर्मा सचिव: राकेश अग्रहरि मंत्री: सीताराम प्रजापति महामंत्री: अरुण सोनी उपमंत्री: अभय प्रजापति उपसचिव: नंदलाल प्रजापति व्यवस्थापक: सुबेग सिंह, भोलानाथ सोनकर, पंचबहादुर, रामसकल, अरुण प्रजापति ऊर्जा प्रभारी: रामजन्म प्रजापति मीडिया प्रभारी: राजाराम, सह प्रभारी नितेश कुमार सुरक्षा प्रभारी: अनुप अग्रहरि अध्यक्ष रामदयाल प्रजापति ने रामलीला के पात्रों के चयन और आयोजन को भव्य बनाने का आह्वान किया। बैठक में राजेंद्र, जयप्रकाश, नितेश सोनकर, भगत सिंह, रोहित सहित समस्त ग्रामीण मौजूद रहे।






