सोन ईको प्वाइंट पर स्वच्छता अभियान, क्षेत्रीय महामंत्री अजीत रावत ने किया श्रमदान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को राबर्ट्सगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत लोढ़ी स्थित सोन ईको प्वाइंट पर्यटन स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।
भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री व सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं, विकास खंड कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने श्रमदान कर परिसर की साफ-सफाई की। कचरा एकत्र कर निस्तारण किया गया।
अजीत रावत ने कहा कि स्वच्छता एक दिन का अभियान नहीं, हर नागरिक की जिम्मेदारी है। पर्यटन स्थलों को स्वच्छ रखने के लिए जनभागीदारी जरूरी है। लोगों से कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने, प्लास्टिक कम उपयोग करने और पौधे लगाने की अपील की।
खंड विकास अधिकारी लालजी शुक्ला ने कहा कि स्वच्छ वातावरण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है। ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे।
इस दौरान एडीओ पंचायत प्रवीण कुमार, पार्थराज सिंह, प्रवेश सिंह, देवानंद पाठक सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1
वोट करें
  1. सोनभद्र के चार विधानसभा में कौन सा दल आगे चल रहा है ।