लायंस क्लब में निःशुल्क नेत्र शिविर, 41 मोतियाबिंद मरीज चित्रकूट भेजे गए

IMG 20260926 WA0003
IMG 20260926 WA0003

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। लायंस क्लब राबर्ट्सगंज द्वारा प्रत्येक माह की 26 तारीख को आयोजित होने वाले निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन शनिवार को लायंस भवन में किया गया। यह शिविर श्री सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय, चित्रकूट के सहयोग से आयोजित होता है।
शिविर में इस बार मैनेजर हेमराज यादव, डॉ. श्याम द्विवेदी, कुंवर सिंह यादव, राजेंद्र कुमार व टीम के नेतृत्व में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए 41 मरीजों को चित्रकूट भेजा गया। साथ ही 184 मरीजों को निःशुल्क चश्मा व दवा वितरित की गई।
डिस्ट्रिक्ट आई चेयरपर्सन किशोरी सिंह, अध्यक्ष अजीत सिंह भंडारी, पूर्व मंडलाध्यक्ष हरीश अग्रवाल, दया सिंह, विमल अग्रवाल, राधिका सिंह, पवन जैन आदि सदस्यों ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम संपन्न कराया।
क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि 26 अगस्त 2026 तक 4352 मोतियाबिंद मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन और 9528 मरीजों की जांच की जा चुकी है। आज तक हुए सभी ऑपरेशन शत-प्रतिशत सफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब द्वारा यह पुनीत कार्य कई वर्षों से निरंतर किया जा रहा है।
सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को शिविर में 200 मरीजों का हेल्थ चेकअप भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?