अमित मिश्रा
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में हाथीनाला थाना क्षेत्र के साउडीह जंगल में अज्ञात महिला का शव मिलने से आस पास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई, वही सूचना पर पहुंची पुलिस महिला के शव के शिनाख्त व घटना की जांच में जुट गई ।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर में हाथीनाला थाना क्षेत्र के साऊडीह के रेणुकूट हाथीनाला मार्ग से लगभग पांच सौ मीटर दुरी पर जंगल स्थित झाड़ियों में एक अज्ञात महिला का शव गांव के चरवाहे द्वारा देखा गया। जिसके उपरांत चरवाहों ने ग्राम प्रधान को सूचना दी ,जहां सूचना पाकर हथवानी गांव के प्रधान आंनद कुमार यादव ने हाथीनाला थाना की पुलिस को उक्त मामले की सूचना देते हुए घटना स्थल पर पहुंच गए और शिनाख्त में जुट गए।
हाथीनाला पुलिस शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल करते हुए अग्रिम विधि कार्रवाई में जुट गई ।






