नपा अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य का किया उद्घाटन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड-20 अशोक नगर में लायंस क्लब भवन से कॉन्वेंट स्कूल तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने किया।
नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि नगर के सभी वार्डों में आवश्यकतानुसार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। सड़क, नाली, जल निकासी, प्रकाश और साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत स्वीकृत कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन और जल निकासी की समस्या से राहत मिलेगी।
वार्ड सभासद चंद्र प्रकाश दुबे ने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र में सड़क और नाली की आवश्यकता थी। निर्माण पूरा होने से लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष का आभार जताया।
इस अवसर पर सभासद अनवर अली, मनोज चौबे, प्रदीप पटेल, भैयालाल कनौजिया, अमित दुबे, कृष्ण सिंह, रोशन पटेल, अभिषेक गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?