कल होगा भव्य ‘नमो मैराथन’ का आयोजन, प्रभारी मंत्री होंगे मुख्य अतिथि: डॉ धर्मवीर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दौड़ेगा युवा, बढ़ेगा मान, स्वस्थ होगा हिंदुस्तान” थीम पर दौड़

सोनभद्र। भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष डॉक्टर धर्मवीर तिवारी ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में कल सोमवार को ‘नमो मैराथन’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह मैराथन सोनभद्र के युवाओं को स्वस्थ रखने और प्रधानमंत्री के ‘फिट इंडिया’ के नारे को मूर्त रूप देने के उद्देश्य से आयोजित हो रहा है।
आयोजकों के अनुसार लड़कों की मैराथन सुबह 9:00 बजे अविनाश होटल के पास से शुरू होगी, जबकि लड़कियों की दौड़ 9:30 बजे चुर्क स्टैंड से शुरू होगी।
पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिले के प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा शामिल होंगे।
आयोजन को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह है। कार्यकर्ताओं की एक लंबी टीम मैराथन को सफल बनाने के लिए लगातार मेहनत कर रही है। पिछले वर्ष प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले युवाओं को इस बार अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।
समिति का उद्देश्य इस मैराथन के माध्यम से सोनभद्र के उन युवाओं और बालिकाओं को मौका देना है जो दौड़ में अभी शुरुआत कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?