मीडियाकर्मी लोकतंत्र की आत्मा को सशक्त बनाते हैं – बीके सुमन दीदी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र पर मीडिया बंधुओं के सम्मान में ईश्वरीय स्नेह मिलन का आयोजन

सोनभद्र। सशक्त, समृद्ध और सुसंस्कृत भारत के नवनिर्माण में मीडियाकर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। जैसे सीमा पर जवान और खेतों में किसान देश की सुरक्षा करते हैं, वैसे ही सजग मीडियाकर्मी जनता की आवाज बनकर लोकतंत्र की आत्मा को सशक्त बनाते हैं। ब्रेकिंग न्यूज संवेदनशीलता तो पैदा करती है, पर सकारात्मक समाचार ही समाज में परिवर्तन की संवाहक बनती है। उक्त बातें ब्रह्माकुमारीज संस्था की बीके सुमन दीदी ने स्थानीय सेवाकेंद्र पर मीडिया बंधुओं के सम्मान में आयोजित “ईश्वरीय स्नेह मिलन” कार्यक्रम में कही। कार्यक्रम में जिले के प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकार, छायाकार व प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ परमपिता परमात्मा शिव बाबा की स्मृति से हुआ। बीके सुमन दीदी ने सभी का तिलक, अंगवस्त्रम और फूलों से स्वागत किया। बीके कविता बहन ने कहा कि मीडिया समाज और लोकतंत्र की आवाज है। बीके दीपशिखा बहन ने संस्था की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। बीके सुमन दीदी ने कहा कि आज के व्यस्त जीवन में मानवीय मूल्य अस्त हो रहे हैं। प्रतिस्पर्धा से तनाव बढ़ रहा है। ऐसे में राजयोग मेडिटेशन, सकारात्मक चिंतन और आत्म-जागरूकता से मन को शांत बनाया जा सकता है। कार्यक्रम में तनावमुक्त जीवन और सकारात्मक पत्रकारिता पर विचार साझा किए गए।मंच संचालन कर रहे डॉ. बीके हरीन्द्र ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विज्ञान मंगल पर जीवन ढूंढ रहा है, पर जीवन में मंगल अध्यात्म से ही आएगा। इस अवसर पर रवीन्द्र केशरी, शेख जलालुद्दीन – प्रदेश अध्यक्ष पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन, विवेक पाण्डेय – अध्यक्ष प्रेस क्लब सोनभद्र, गणेश सैनी ने माउंट आबू के अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में राजेंद्र त्रिवेदी, राम प्रसाद, राजेश कुमार पाठक, अंशुमान पांडे, रंगेश कुमार सिंह, मनोज वर्मा, शक्तिपाल, ज्ञानेश्वर देव पांडे, कृष्ण उपाध्याय, दिनेश पांडे, चिंता पांडे, सत्यनारायण यादव, अमित सिंह, एसएम शुक्ला, विष्णु कुशवाहा, राकेश भूषण पाठक, विशाल टंडन, कौशलेंद्र पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे। सफल आयोजन में बीके सरोज बहन, सिया बहन, फूलमती बहन, सावित्री माता, अवधेश भाई, गोपाल भाई, मनोज धर दूबे, राजीव का सक्रिय योगदान रहा।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1566
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?