रामजानकी मंदिर में ‘मंगलसूत्र गैंग’ का आतंक, पूजा के दौरान महिला के गले से 4 भरी सोना पार, 112 पुलिस पहुंची

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

रॉबर्ट्सगंज (सोनभद्र) । रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के कस्बा चौकी स्थित रामजानकी मंदिर में सोमवार शाम पूजा-अर्चना करने पहुंची महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र चोरी होने से हड़कंप मच गया। मंदिर परिसर में भीड़ के बीच हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक बबिता पांडेय पत्नी अरविंद पांडेय, निवासी कर्मा, वर्तमान में राज पैलेस के पास रह रही हैं। सोमवार शाम वह रामजानकी मंदिर में पूजा करने गई थीं। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर किसी अज्ञात चोर या उचक्के ने कथित तौर पर उनके गले से करीब चार भरी सोने का मंगलसूत्र उड़ा दिया।

पूजा के बाद मंगलसूत्र गायब होने का पता चलते ही महिला के होश उड़ गए। वह परेशान होकर रोने लगीं। घटना की सूचना मिलते ही 112 पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता से जानकारी लेकर मामले की पड़ताल शुरू की।

बताया जा रहा है कि पीड़िता ने घटना की जानकारी थाना प्रभारी को भी दी है। अब पुलिस मंदिर परिसर और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ के साथ ही संभावित सीसीटीवी फुटेज खंगालकर संदिग्ध की पहचान करने में जुटी है।

भीड़ में महिला के गले से मंगलसूत्र चोरी की घटना ने मंदिरों और भीड़भाड़ वाले धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि चोरी की घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति की पहचान और वारदात का पूरा तरीका पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?