हिन्दी दिवस पर जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन, 125 छात्रों ने लिया भाग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। माँ शारदा शिक्षा एवं सेवा ट्रस्ट की ओर से हिन्दी दिवस के अवसर पर विन्ध्य कन्या पी.जी. कॉलेज रॉबर्ट्सगंज में जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
निबंध का विषय ‘रील, मीम और मैसेजिंग के दौर में हिन्दी का बदलता रूप’ रहा। प्रतियोगिता में पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज, प्रकाश जीनियस एजुकेशनल इंस्टीट्यूट, गुरु नानक बालिका इंटर कॉलेज, विन्ध्य कन्या पी.जी. कॉलेज के 125 छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।
प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में लेखन शैली, तार्किक क्षमता और रचनात्मकता का विकास करने के साथ वर्तमान समय में हिन्दी के प्रति छात्रों के नजरिये को परखना था।
इस अवसर पर चीफ डॉ. अजय सिंह, प्राचार्या डॉ. अंजली विक्रम सिंह, डॉ. कैलाश नाथ, डॉ. अरुणेंद्र कुमार संदल, प्रतीक कुमार, सूर्यप्रकाश त्रिपाठी, अनीश कुमार सिंह, पूजा पाण्डेय, रश्मि आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?