म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर थाना क्षेत्र के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर रनटोला रेलवे फाटक संख्या 68/B/T- किमी 94/12-14 पर रेलवे के ओवरहॉलिंग कार्य के कारण आवागमन बंद रहेगा। पूर्व मध्य रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर सतीश कुमार ने पत्र प्रेषित कर जानकारी दी है कि 30 अगस्त रविवार की रात 9 बजे से 31 अगस्त की सुबह 7 बजे तक फाटक पर सड़क यातायात पूर्ण रूप से बाधित रहेगा। यह फाटक मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर पड़ता है और काफी व्यस्त रहता है। सुरक्षा के मद्देनजर म्योरपुर थानाध्यक्ष संतोष सिंह को भी रेलवे द्वारा पत्र भेजा गया है।






