लाखों कांवरियों का शिवद्वार धाम में होगा जलाभिषेक
“बसपा नेता जैकी बाबा के नेतृत्व में 51 कांवरियों का जत्था रामसरोवर से भरे जल”
सोनभद्र। सावन के अंतिम सोमवार को लेकर जनपद में श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। घोरावल विधानसभा क्षेत्र-400 से बसपा नेता सुनील पांडे उर्फ जैकी बाबा के नेतृत्व में 51 शिवभक्त कांवरिया बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे।
जैकी बाबा के साथ कांवरियों का जत्था विजयगढ़ दुर्ग स्थित ऐतिहासिक रामसरोवर से पवित्र जल भरकर शनिवार को चलेंगे वही रविवार को शिवद्वार धाम के लिए रवाना होगा। कांवरिये पैदल यात्रा करते हुए घोरावल स्थित प्रसिद्ध शिवद्वार मंदिर पहुंचेंगे, जहां विधि-विधान से बाबा भोलेनाथ को पवित्र जल अर्पित करेंगे।
इस धार्मिक यात्रा में आकाश गुप्ता, आशीष मिश्रा, प्रदीप शुक्ला, अनूप शुक्ला और संदीप मौर्य समेत बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल होंगे।
बोल-बम से गूंजेगा शिवद्वार
सावन के अंतिम सोमवार पर शिवद्वार धाम में हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। पूरे क्षेत्र में हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से भक्तिमय माहौल रहेगा। श्रद्धालु भगवान शिव से सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना करेंगे।






