“ब्रह्माकुमारी ने 135 लोगों को बांधी राखी, दिया नशामुक्त भारत का संकल्प”

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रक्षाबंधन पर जिला अस्पताल और वृद्धा आश्रम में दिया आध्यात्मिक संदेश

सोनभद्र। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्व विद्यालय, रॉबर्ट्सगंज द्वारा नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिला अस्पताल और वृद्धा आश्रम में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में प्रेम, पवित्रता, आत्मिक भाईचारा और नशामुक्त जीवन का संदेश देना था।
जिला अस्पताल में 88 लोगों को बांधी राखी
जिला अस्पताल में 60 मरीजों, 8 डॉक्टरों और 20 नर्सों सहित कुल 88 लोगों को राखी बांधी गई। ब्रह्माकुमारी बहनों ने सभी को राखी बांधकर स्वस्थ, सुखी और शांत जीवन की शुभकामनाएं दीं।
सेवाकेंद्र इंचार्ज बी.के. सुमन दीदी ने बताया कि रक्षाबंधन केवल धागा बांधने का पर्व नहीं है, बल्कि यह खुद को बुराइयों से मुक्त कर श्रेष्ठ जीवन जीने का आध्यात्मिक संकल्प है। उन्होंने लोगों को क्रोध, अहंकार, ईर्ष्या और नशे जैसी कमजोरियों का त्याग कर प्रेम, शांति, पवित्रता, करुणा और सद्भावना को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी।
इसके बाद वृद्धा आश्रम में 55 बुजुर्गों को राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान और स्नेह व्यक्त किया गया। सुमन दीदी ने बुजुर्गों को रक्षाबंधन का आध्यात्मिक रहस्य समझाते हुए कहा कि सच्चा रक्षाबंधन स्वयं को नकारात्मक विचारों से सुरक्षित रखने का संकल्प है। बुजुर्गों से आग्रह किया गया कि वे अपने अनुभवों से नई पीढ़ी को नशामुक्त और संस्कारवान जीवन की प्रेरणा दें।
नशामुक्त भारत का संदेश
दोनों स्थानों पर “कमजोरियों और विकारों का दान, श्रेष्ठ गुणों का धारण” का संदेश दिया गया। सभी से नशे से दूर रहने और परिवार-समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग करने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में बी.के. सरोज, बी.के. कविता, बी.के. दीपशिखा, मोना बहन, मीना बहन, रंजना बहन, अवधेश भाई , राजकेश्वर का सहयोग रहा। वृद्धाश्रम के डायरेक्टर भ्राता नवीन शुक्ला, केयरटेकर भ्राता जयप्रकाश और इंचार्ज भ्राता नागेंद्र मोदनवाल ने भी पूर्ण सहयोग किया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?