पुराना संयुक्त जिला अस्पताल बना स्टोर, 19 वर्षों से 24 घण्टे नगरीय अस्पताल चलाने की कर रहा हूँ मांग: ज्ञानेश्वर श्रीवास्तव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

24 अगस्त से सोनभद्र विकास मंच के अध्यक्ष करेंगे भूख हड़ताल

आश्वासन के बावजूद भी पुराने अस्पताल में चालू हो सका 24 चिकित्सकीय सेवा


सोनभद्र (उत्तर प्रदेश)। सोनभद्र विकास मंच के केन्द्रीय कार्यालय पर मंच के संयोजक ज्ञानेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया । बैठक को सम्बोधित करते हुए मंच के अध्यक्ष ज्ञानेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों के तीन बार लिखित आश्वासन के बावजूद भी शहर के पुराने चिकित्सालय में 24 घण्टे चिकित्सा सुविधा उपलब्ध न होना, शहरवासियों के साथ बहुत भद्दा मजाक बनकर रह गया है ।

मंच के अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व सीएमओ डा o पंकज कुमार राय ने लिखित आश्वासन में कहा था कि एनसीएल द्वारा सीएसआर मद से कक्षों का रिनोवेशन कर पुराने चिकित्सालय में 24 घण्टे चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी जो अभी तक पूरी नहीं हुई। इस मांग को पूरी कराने के लिए 19 वर्ष से मंच संघर्ष कर रहा है लेकिन प्रशासनिक और जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा के कारण यह मांग अभी भी पूरी नही हो सकी। जिससे विवश होकर 24 अगस्त को भूख हड़ताल करूँगा और जब तक माँगें पूरी नही हो जाती है।

आदिवासी वनवासी, गिरिवासी से आच्छादित ऊर्जा राजधानी सोनभद्र में रोटी,दवाई,पढाई,बिजली रोजगार की समस्याओं को लेकर मंच हमेशा आवाज़ उठाता रहा है।जनपद में पूर्व व वर्तमान में चल रहे भ्रष्टाचार की जाँच सीबीआई द्वारा कराने,मुम्बई, हावड़ा,सूरत ट्रेन चलाने सहित अन्य समस्याओं का समाधान कराने तक संघर्ष जारी रहेगा।

मंच के महामंत्री शिव प्रसाद यादव ने कहा कि राजकीय महिला महाविद्यालय में कामर्स से स्नाकोत्तर की कक्षाएं शुरू कराने व मेडिकल कालेज में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने से जनपद के युवाओं की शिक्षा में सहुलियत होगी ।जिसे अभिलम्ब पूरी की जाए ।

मंच के उपाध्यक्ष रामभवन पटेल व संगठन मंत्री रमेश प्रसाद मौर्य ने कहा कि जनपद में पुराने बिजली के जर्जर व ढीले तारों को बदला जाय। जिससे दुर्घटनाओं से आम जनता को मुक्ति मिल जायेगी।

प्रवक्ता शिवपूजन दूबे ने कहा गम्भीर मस्तिष्क रोगी को कुछ हुआ तो परिणाम भयंकर रूप धारण करेगा।

बैठक में परमेश्वर दयाल, गिरीश तोमर, शिव शंकर, भरत सिंह, राजेश मौर्य, विजय, बबलु कनौजिया, युव अध्यक्ष प्रांजल श्रीवास्तव,युवा उपाध्यक्ष शाद अंसारी,युवा महामंत्री अनुपम दुबे, शिवम , बबलु दूबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?