सीए अखिलेश पांडेय ICAI की जीएसटी एवं अप्रत्यक्ष कर समिति में आमंत्रित सदस्य नामित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

“सोनभद्र के सनदी लेखाकारों में खुशी, संस्थान ने अनुभव और विशेषज्ञता पर जताया भरोसा”

सोनभद्र। जनपद के प्रतिष्ठित सनदी लेखाकार सीए अखिलेश कुमार पांडेय को भारतीय सनदी लेखाकार संस्थान (ICAI) की जीएसटी एवं अप्रत्यक्ष कर समिति में परिषद वर्ष 2026-27 के लिए आमंत्रित सदस्य के रूप में नामित किया गया है।
संस्थान के अध्यक्ष सीए प्रसन्न कुमार डी की ओर से जारी सूचना में उनके नामांकन की घोषणा की गई है। ICAI ने सीए पांडेय के अनुभव और विशेषज्ञता पर विश्वास जताते हुए उम्मीद व्यक्त की है कि वह समिति की गतिविधियों और कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
जीएसटी एवं अप्रत्यक्ष कर समिति सनदी लेखाकारों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है। इसके माध्यम से वस्तु एवं सेवा कर तथा अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था से जुड़े व्यावसायिक एवं तकनीकी विषयों पर विचार-विमर्श, जागरूकता और पेशेवर योगदान को बढ़ावा दिया जाता है। समिति में कर व्यवस्था से जुड़े विशेषज्ञों के सुझावों को भी महत्व दिया जाता है
इस नामांकन के लिए संस्थान की केंद्रीय परिषद के सदस्य सीए ज्ञान चंद्र मिश्रा के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया गया है। बताया गया कि उन्होंने ही इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए सीए अखिलेश कुमार पांडेय के नाम का सुझाव दिया था।
सीए अखिलेश कुमार पांडेय के नामांकन की खबर से जनपद के सनदी लेखाकारों में खुशी का माहौल है। सहयोगियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है और कहा कि उनकी विशेषज्ञता से संस्थान की गतिविधियों को लाभ मिलेगा। साथ ही उम्मीद जताई कि वह जीएसटी एवं अप्रत्यक्ष कर के क्षेत्र में पेशेवरों से जुड़े विषयों पर प्रभावी योगदान देंगे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?