सन्दिग्ध परिस्थितियों में रेलवे लाइन पड़ मिला युवक का कटा हुआ शव, जांच में जुटी पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

परिवार ने मुआवजे और बच्चों की पढ़ाई के लिए उठाई मांग

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)।  जनपद में  बीजपुर थाना क्षेत्र के एनटीपीसी एमजीआर रेलवे ट्रैक पर एक युवक का कटा हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस की मौजूदगी में लोगो ने एनटीपीसी एमजीआर रेलवे ट्रैक पर मिले शव की पहचान 31 वर्षीय गोविंद जायसवाल के रूप में किया । वही बताया जा रहा है कि गोविंद शक्तिनगर में काम करता था और मंगलवार दोपहर घर से बाहर जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद बुधवार सुबह रेलवे ट्रैक पर उसका शव मिला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं मृतक की पत्नी ने परिवार के भरण-पोषण, बच्चों की पढ़ाई और मुआवजे की मांग की है।

बीजपुर थाना क्षेत्र में सिरसोती गांव के पास एनटीपीसी एमजीआर रेलवे ट्रैक पर बुधवार सुबह ग्रामीणों ने एक युवक का कटा हुआ शव देखा, जिसके बाद मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान गोविंद जायसवाल के रूप में की। परिजनों के मुताबिक गोविंद शक्तिनगर में काम करता था और मंगलवार दोपहर अपना मोबाइल घर में भेजकर बाहर जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा और बुधवार सुबह रेलवे ट्रैक पर उसका शव मिला। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक दीनानाथ राम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की। इसी दौरान मृतक की पत्नी सुग्रीता जायसवाल ने शव को सड़क किनारे रखकर परिवार के जीविकोपार्जन, बच्चों की पढ़ाई और मुआवजे की मांग की। गोविंद अपने पीछे पत्नी सुग्रीता और दो मासूम बेटों अंकुश और अंकित को छोड़ गया है। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

वही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है और युवक की मौत के कारणों को लेकर जांच कर रही है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?