वामा सारथी सोनभद्र पुलिस परिवार के बच्चों के लिए फ्लैग मेकिंग प्रतियोगिता

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को किया गया सम्मानित

सोनभद्र। वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में रविवार को पुलिस लाइन चुर्क स्थित सभागार में फ्लैग मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में पुलिस परिवार के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए आकर्षक एवं सुंदर फ्लैग तैयार किए।
कार्यक्रम में अंशिता वर्मा, अध्यक्षा वामा सारथी सोनभद्र, गुंजन जरोली, सचिव वामा सारथी सोनभद्र एवं मोहम्मद नदीम, प्रतिसार निरीक्षक सोनभद्र उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट फ्लैग मेकिंग करने वाले बच्चों को उपस्थित अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया तथा सभी बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया।

Leave a Comment

1530
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?