सपा नेता विवेक सिंह पटेल के नेतृत्व में दी चेतावनी, नहीं बनी तो होगा आंदोलन
सोनभद्र | राबर्ट्सगंज विधानसभा
के कुसुम्हा से लखनवार के बीच सड़क की जर्जर हालत को लेकर रविवार को ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस मार्ग से कई ग्राम सभाओं के लोगों का आवागमन होता है, लेकिन जगह-जगह गड्ढों के कारण आमजन, किसानों, विद्यार्थियों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदर्शन का नेतृत्व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, समाजवादी लोहिया वाहिनी, “किसान का बेटा” विवेक सिंह पटेल ने किया। इस दौरान विवेक सिंह पटेल और ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की।
“सड़क बनाओ – गांव बचाओ” के नारे लगाते हुए सरकार और प्रशासन से मांग की कि कुसुम्हा से लखनवार के बीच खराब सड़क का तत्काल निर्माण कराया जाए, ताकि हजारों ग्रामीणों को सुगम और सुरक्षित आवागमन मिल सके।
विवेक सिंह पटेल ने कहा कि सड़क निर्माण केवल आवागमन का विषय नहीं है, बल्कि यह क्षेत्र के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और ग्रामीणों की सुरक्षा से जुड़ा जनहित का महत्वपूर्ण मुद्दा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान भाजपा सरकार जनहित की अनदेखी कर रही है। ग्रामीण लंबे समय से मांग कर रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
आंदोलन की दी चेतावनी
विवेक सिंह पटेल ने चेतावनी दी कि यदि सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू नहीं किया गया तो जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन और आंदोलन किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर अनशन भी किया जाएगा। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन एवं सरकार की होगी।
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
उपस्थित रहे राम मनी सिंह, रामप्रवेश सिंह, संदीप कुमार सिंह, आयुष कुमार, समश कुमार सिंह, सरजू सिंह, बुद्धिनाथ सिंह, अनिल कुमार सिंह, दिनानाथ चौधरी, हिरामन सिंह, मुन्ना सिंह, रमेश सिंह, मुनू पाठक आदि।






