युवा कांग्रेस ने स्थापना दिवस पर किया वृहद पौधरोपण‘हरित सोनभद्र

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सुरक्षित सोनभद्र’ का लिया संकल्प

सोनभद्र। भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर युवा कांग्रेस सोनभद्र द्वारा रॉबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण और सोनभद्र की वन संपदा को बचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपस्थित रहे: जिलाध्यक्ष शशांक मिश्रा, जिला महासचिव मृदुल मिश्रा, शहर अध्यक्ष अनुपम द्विवेदी, जिला महासचिव रोहिल मिश्रा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता जितेंद्र देव, प्रांजल श्रीवास्तव, सौरभ राजवेद सहित दर्जनों कार्यकर्ता।पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी युवाओं की : शशांक मिश्रा
युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशांक मिश्रा ने कहा कि सोनभद्र की पहचान उसके विशाल वन क्षेत्रों, पहाड़ों और प्राकृतिक संपदा से है। बढ़ता पर्यावरणीय संकट चिंता का विषय है। ऐसे में युवाओं को पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी आगे बढ़कर उठानी होगी।उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करना भी हमारी जिम्मेदारी है। यह अभियान युवा कांग्रेस की पर्यावरण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। युवा कांग्रेस सोनभद्र आगे भी पर्यावरण और जनहित के मुद्दों पर अभियान चलाती रहेगी। वन संसाधनों के दोहन पर सवाल : मृदुल मिश्रा
जिला महासचिव मृदुल मिश्रा ने कहा कि एक ओर सरकार ‘एक पेड़ मां के नाम’ का नारा दे रही है, वहीं दूसरी ओर वन एवं प्राकृतिक संसाधनों को बड़े कॉरपोरेट घरानों को सौंपकर प्रकृति के साथ खिलवाड़ हो रहा है। उन्होंने कहा कि सोनभद्र जैसे वन एवं खनिज संपदा से समृद्ध जिले में विकास के नाम पर जंगलों और संसाधनों का अंधाधुंध दोहन किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। विकास ऐसा हो जिसमें पर्यावरण, जंगल, जलस्रोत, वन्यजीव और स्थानीय लोगों के अधिकारों की रक्षा हो। मृदुल मिश्रा ने कहा कि केवल पौधे लगाने से पर्यावरण नहीं बचेगा। जंगलों की कटाई पर रोक लगाना भी उतना ही जरूरी है। युवा कांग्रेस इस मुद्दे को मजबूती से उठाएगी और इसे जनआंदोलन का रूप देगी। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया और लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?