कीर्ति इंस्टीट्यूट में मनाया गया विश्व स्तनपान दिवस, स्तनपान पर दिया  जोर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सिविल जज व रेडक्रॉस पदाधिकारियों ने की शिरकत, नाटक के माध्यम से दी गई जागरूकता

सोनभद्र। कीर्ति इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एण्ड पैरामेडिकल साइन्सेज, पिपरी रोड, रॉबर्ट्सगंज में शुक्रवार को विश्व स्तनपान दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सिविल जज/जिला विधिक प्राधिकरण सेवा राहुल और रेडक्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारी डिप्टी सीएमओ एस0के0 जायसवाल मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन डॉ0 दिप्ती सिंह और डॉ0 के0पी0 सिंह के द्वारा किया गया।
डॉ0 दिप्ती सिंह ने बताया कि जन्म के तुरंत बाद ही स्तनपान कराना आवश्यक है, जिससे शिशु को होने वाली बीमारियों से बचाया जा सके। स्तनपान कराने से शिशु और माता दोनों को लाभ होता है। सिविल जज राहुल ने बताया कि कानूनी तौर पर भी शिशु को जन्म से तीन माह तक माँ से अलग नहीं किया जा सकता है। डॉ0 एस0के0 जायसवाल ने कहा कि पहले लोग स्तनपान पर विशेष ध्यान देते थे, परंतु अब आधुनिकरण और व्यस्तता के चलते लोग इससे कतरा रहे हैं, जिससे शिशु विभिन्न प्रकार की बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं।
कार्यक्रम में कॉलेज के छात्रों ने नाटक के माध्यम से स्तनपान के महत्व को समझाया। कार्यक्रम का संचालन सुरसरी द्विवेदी ने किया।
इस अवसर पर कॉलेज के समस्त छात्र-छात्राएं, टीचिंग स्टाफ एवं प्रधानाचार्या प्रो0 डॉ0 जेया वनिथा उपस्थित रहीं। अंत में प्रधानाचार्या द्वारा सभी मुख्य अतिथियों का आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?