मानदेय सुविधाओं की मांग को लेकर पशुपालन विभाग के पैरावेट/पशुमित्रों का विरोध

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय पर सौंपा ज्ञापन, कार्यों के बहिष्कार की दी चेतावनी

सोनभद्र । अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पशुपालन विभाग में कार्यरत पैरावेट/पशुमित्रों ने गुरुवार को मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार ने किया।
ज्ञापन में कहा गया कि पैरावेट/पशुमित्र कई वर्षों से पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पशुपालकों एवं पशुधन की सेवा कर रहे हैं। गर्मी, बरसात और सर्दी में भी पशु प्राथमिक उपचार, टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान, पशु गणना और गौ आश्रय स्थल पर कार्य करते हैं।
इसके बावजूद न तो आज तक सम्मानजनक मानदेय प्राप्त हुआ, न स्थायी रोजगार, न सामाजिक सुरक्षा और न ही भविष्य की कोई गारंटी है। कई साथी अंतिम उम्र के पड़ाव पर पहुंच गए हैं लेकिन उनका रोजगार आज भी अस्थाई बना हुआ है।
6 सूत्रीय मांगें रखीं
प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री से अपने श्रम और समर्पण का न्यायपूर्ण सम्मान मांगा। उनकी प्रमुख मांगें मे सभी पैरावेट/पशुमित्रों का मासिक मानदेय प्रस्ताव अविलम्ब पारित किया जाए, 21वीं पशु गणना, FMD/CP टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान की प्रोत्साहन राशि अविलम्ब दी जाए, दुर्घटना बीमा योजना से जोड़ा जाए, मल्टी टास्किंग वर्कर की भर्ती में केवल पैरावेट/पशुमित्रों को लिया जाए, खराब पड़े क्रायोटेन को बदला जाए, LMI/पशुमित्रों को आदरपूर्वक सम्मान दिया जाए
ज्ञापन में कहा गया कि जब तक मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता तब तक हम सभी साथी शांतिपूर्ण व लोकतांत्रिक तरीके से विभाग के सभी कार्यों का बहिष्कार करेंगे।
प्रदर्शन में राकेश कुमार,अरुण कुमार,दीपक कुमार, मंजीत, राजेश प्रताप सिंह, अमर प्रताप सिंह, राजू कुमार, अमित कुमार, रमा कुमार, विजय बहादुर, समर बहादुर, लवकुश कुमार, रमेश, ओम प्रकाश, बाली प्रसाद माझी, रामाशंकर माझी, संतोष कुमार, नंदन कुमार सहित बड़ी संख्या में पैरावेट/पशुमित्र उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?