संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर भाजपा की जिला कार्यशाला

Oplus_131072

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

“सामाजिक समरसता को मजबूत करने का अवसर” – अनिल सिंह

“समरसता जीवन का संस्कार बने” – भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल

सोनभद्र । भाजपा जिला कार्यालय पर संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर समरसता संकल्प अभियान के तहत जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी अनिल सिंह उपस्थित रहे। कार्यशाला का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
मंच पर राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड, सदर विधायक भूपेश चौबे, घोरावल विधायक अनिल कुमार मौर्या, जीत सिंह खरवार, रूबी प्रसाद, रामलखन सिंह भी उपस्थित रहे।
कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल ने की तथा संचालन जिला महामंत्री/कार्यक्रम संयोजक अशोक कुमार मौर्या ने किया।
मुख्य अतिथि अनिल सिंह ने कहा कि “यह कार्यशाला केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और समानता के मूल्यों को मजबूत करने का अवसर है। संत गुरु रविदास जी ने जीवनभर जाति-पांति, ऊंच-नीच और हर प्रकार के भेदभाव का विरोध किया तथा मानवता, समानता, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया।”
उन्होंने कहा कि “भारतीय जनता पार्टी ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ संत रविदास जी के समरस समाज के सपने को साकार करने के लिए कार्य कर रही है।” जिलाध्यक्ष नंदलाल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि “समरसता केवल एक नारा नहीं, बल्कि जीवन का संस्कार होना चाहिए। समाज के प्रत्येक व्यक्ति का सम्मान करें, सामाजिक भेदभाव समाप्त करें और सभी को समान अवसर एवं सम्मान दिलाने के लिए कार्य करें।”_
उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि 29 जुलाई को जिले के सभी प्रमुख मंदिरों में दीपोत्सव व गुरुपूजन, कलश वंदन, संत सम्मेलन, समरसता यात्रा, समाज संपर्क, छात्रावास संपर्क और 10 अगस्त से 14 अगस्त तक भव्य तिरंगा यात्रा सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा आयोजित की जाएगी।
कार्यशाला में जिला उपाध्यक्ष अमरेश पटेल, शंभू नारायण सिंह, बृजेश श्रीवास्तव, मनोज मिश्र, सरजू बैसवार, महेश्वर चन्द्रवंशी, विशाल पाण्डेय, जिला महामंत्री संतोष शुक्ला, शारदा खरवार, जिला मंत्री मनोज सोनकर, प्रसन्न पटेल, मनोज सिंह बबलू, अनिल सिंह, सुषमा गोंड, मंजू गिरी, जिला मीडिया प्रभारी रजनीश रघुवंशी, जिला कोषाध्यक्ष आकाश जायसवाल, कार्यालय प्रभारी कैलाश तिवारी, कार्यालय मंत्री बलराम सोनी सहित बीएन गुप्ता, कुसुम शर्मा, नागेश्वर गोंड, पुष्पा सिंह, ओमप्रकाश यादव, अमरेश चेरो, विनय श्रीवास्तव, दिलीप चौबे, रामबली मौर्या, योगेन्द्र बिन्द, विजय चौहान, रामलाल चेरो, देवेन्द्र गुप्ता, मनीष पटेल, विमलेश चौबे, सीमा गुप्ता समेत सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य स्वर्गीय जयप्रकाश चतुर्वेदी जी की श्रद्धांजलि सभा जिला कार्यालय पर आयोजित की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर व उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके संगठनात्मक योगदान को याद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1542
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?