महीनों से अंधेरे में ग्रामीण, ट्रांसफार्मर बदलने की मांग को लेकर प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। चोपन ब्लॉक की ग्राम पंचायत अगोरी ख़ास के टोला करजी में स्थित प्राथमिक विद्यालय करजी तथा पृथ्वीनाथ बैगा के घर के पास लगे दोनों विद्युत ट्रांसफार्मर पिछले चार से पाँच महीनों से खराब पड़े हैं। ट्रांसफार्मर खराब होने से पूरे क्षेत्र में बिजली व्यवस्था ठप है, जिससे ग्रामीणों को भीषण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में गरीब एवं आदिवासी परिवार निवास करते हैं। जंगल क्षेत्र होने के कारण रात के समय अंधेरा छा जाता है, जिससे महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। बिजली न होने से बच्चों की पढ़ाई, पेयजल व्यवस्था और दैनिक जीवन भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। समस्या की जानकारी मिलने पर समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव प्रदीप यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन कर विद्युत विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई और दोनों खराब ट्रांसफार्मरों को तत्काल बदलने की मांग की। प्रदीप यादव ने कहा कि कई महीनों से ग्रामीण बिजली जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक समस्या का समाधान नहीं कर सका। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही दोनों ट्रांसफार्मर नहीं बदले गए तो ग्रामीणों के साथ मिलकर व्यापक आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और विद्युत विभाग की होगी। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मांग की कि क्षेत्र की गंभीर समस्या को प्राथमिकता के आधार पर देखते हुए जल्द से जल्द नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएं, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
इस प्रदर्शन में रामलाल बैगा, अमेरिका,शंकर, श्री धार, बुल्लू, क़िशमतिया, आदि उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1542
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?