डीएपी-यूरिया की कालाबाजारी, जातिगत जनगणना को लेकर ज,अ, पा का धरना-प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा

सोनभद्र । जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय निर्देश पर सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने डीएपी-यूरिया की कालाबाजारी, जातिगत जनगणना सहित अन्य मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकन्या कुशवाहा एवं संस्थापक सांसद बाबू सिंह कुशवाहा के निर्देश पर आयोजित प्रदेशव्यापी कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं ने जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति, भारत सरकार को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी सोनभद्र को
प्रदेश प्रमुख महासचिव डॉ. भागीरथी सिंह मौर्य ने कहा कि “देश में अनेक जातियां निवास करती हैं, लेकिन कुछ जातियों को छोड़कर अधिकतर को आजादी के 79 साल बाद भी बराबरी का अधिकार नहीं मिला। जन अधिकार पार्टी की मांग है कि देश में जातिगत जनगणना कराकर प्रत्येक जाति को उसकी संख्या के अनुपात में जीवन के हर क्षेत्र में हिस्सेदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान आए।”
उन्होंने आरोप लगाया कि “केंद्र सरकार राष्ट्रीय संपत्तियों को निजी कंपनियों के हाथ कौड़ियों के भाव बेच रही है। इस पर तत्काल रोक लगे, वरना देश खोखला हो जाएगा।”
जिलाध्यक्ष आदित्य मौर्य ने कहा कि “वर्तमान में खेती का प्रमुख समय है, लेकिन किसान डीएपी-यूरिया के लिए दर-दर की ठोकर खा रहा है। 1350 की डीएपी 2200 में और 266 की यूरिया 400 से 600 रुपये में खरीदने को मजबूर है। कालाबाजारी पर तत्काल रोक लगाकर किसानों को पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराया जाए।”
जिला महासचिव रविरंजन शाक्य एवं महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष कुसुम मौर्य ने मांग की कि केंद्र व राज्य सरकार पेट्रोल-डीजल पर टैक्स कम करे, बढ़ी हुई कीमतें वापस ली जाएं और सामान्य वर्ग की तरह पिछड़े वर्ग को भी छात्रवृत्ति प्रदान की जाए।
प्रदर्शनकारियों ने सोनभद्र में आदिवासियों की जमीनों का अधिग्रहण कर प्राइवेट कंपनियों को दिए जाने का भी विरोध किया और इसे रोकने की मांग की।
धरना-प्रदर्शन में जिला महासचिव रविरंजन शाक्य, बलिराम मौर्य प्रधान, मनोज मौर्य, चंद्रमा सिंह, बिहारी सिंह, अवधेश सिंह, भागवत सिंह, जय सिंह मौर्य, बासुदेव सिंह, राकेश कुमार, रमाशंकर, अभय सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1542
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?