खड़ी ट्रक में पीछे से एम्बुलेंस ने घुसी, कम्पाउडर और चालक घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

म्योरपुर सीएचसी से मरीज लेकर मेडिकल कालेज जा रही यही 108 एम्बुलेंस

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में स्टेट हाइवे5A हाथीनाला – नारायनपुर मार्ग पर चोपन थाना क्षेत्र में डाला रामलीला मैदान के पास खड़ी ट्रक में एंबुलेंस ने टक्कर मार दिया जिससे 108 एंबुलेंस में सवार एक व्यक्ति घायल हो गया और चालक को मामूली चोट लगी ।

प्राप्त जानकारी मुताबिक बीती रात डाला चौकी क्षेत्र अंतर्गत रामलीला मैदान के पास वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग पर खड़ी ट्रक में म्योरपुर से लोढ़ी स्थित जिला अस्पताल जा रही 108 एम्बुलेंस ने टक्कर मार दिया।


इस दौरान टक्कर में एंबुलेंस में सवार कंपाउंडर सुखबीर सिंह को चोट लगने से घायल हो गए और एंबुलेंस में सवार अन्य सभी को भी हल्की चोट आई , सभी को इलाज के लिए दूसरी एंबुलेंस की मदद से सीएचसी चोपन भेजवाया दिया गया जहां कंपाउंडर का इलाज हुआ।  वहीं हादसे में एंबुलेंस चालक सत्येंद्र कुमार मामूली रूप से चोटिल हो गए।

सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी घनश्याम तिवारी और चोपन थाना के उप निरीक्षक बलजीत भारद्वाज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए । एंबुलेंस चालक सत्येंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि रात करीब 1:00 बजे म्योरपुर से मेडिकल कालेज के लिए जा रहे थे कि रस्ते में चलती एंबुलेंस में अचानक नींद आ जाने से यह घटना घटित हो गई।

Leave a Comment

1514
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?