स्कूल में विश्व जनसंख्या दिवस पर पोस्टर व भाषण प्रतियोगिता

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र । शनिवार को प्रकाश जीनियस पब्लिक इंग्लिश स्कूल में विश्व जनसंख्या दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने पोस्टर एवं भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने बढ़ती जनसंख्या से होने वाली समस्याओं और जनसंख्या संतुलन के महत्व को लेकर लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया। विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों को जनसंख्या वृद्धि के प्रभाव, परिवार नियोजन तथा संतुलित विकास के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को जनसंख्या से जुड़े मुद्दों के प्रति जागरूक करना और उन्हें समाज के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना था। विद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद जैन ने अपने संबोधन में कहा कि विश्व जनसंख्या दिवस हमें जनसंख्या से जुड़े मुद्दों के प्रति सजग रहने और संतुलित विकास की दिशा में कार्य करने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संतोष कुमार पांडे ने सभी विद्यार्थियों की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में जागरूकता बढ़ती है तथा वे समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को बेहतर ढंग से समझते हैं। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अंबर उपाध्याय, उप प्रधानाचार्य सुरेंद्र यादव, शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1547
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?