सीएस पाण्डेय
शिक्षकों ने खण्ड शिक्षा अधिकारी का सम्मान व विदाई समारोह का किया आयोजन
प्रमोशन के बाद सुल्तानपुर वरिष्ठ प्रवक्ता हुए नियुक्त
बभनी/सोनभद्र(उत्तर प्रदेश) ।ब्लॉक संसाधन केंद्र पर खण्ड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार पाण्डेय का विदाई समारोह का आयोजन किया गया।खण्ड शिक्षा अधिकारी बभनी का पीईएस वर्ग में वरिष्ठ प्रवक्ता, सुल्तानपुर के पद पर पदोन्नति करने के बाद विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
शनिवार शिक्षकों ने खण्ड शिक्षा अधिकारी बभनी राकेश पाण्डेय के सुल्तानपुर डायट पर वरिष्ठ प्रवक्ता के पद पर प्रमोशन होने के बाद आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षक इंद्र कांत त्रिपाठी ने की।शिक्षक शिक्षा मित्र और अनुदेशकों ने खण्ड शिक्षा अधिकारी को फूल माला पहना का उनका स्वागत किया।इसके साथ शिक्षक संगठनों ने और अन्य शिक्षकों ने स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।शिक्षकों और कर्मचारियों ने अधिकारी के प्रशासनिक नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने निपुण भारत मिशन और कायाकल्प अभियान जैसे कार्यों में उनके योगदान को याद किया और उनके साथ बिताए गए समय के संस्मरण साझा किए।
अपने संबोधन में, खण्ड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार पाण्डेय ने सभी शिक्षक, शिक्षा मित्र, अनुदेशक समन्वय बनाकर काम करें और शिक्षार्थ अपनी सेवा दे।उन्होंने अपने अनुभव साझा करते किया।
इस अवसर पर मोहम्मद आरिफ, चंद्रजीत सिंह, रणजीत कुमार, अफजल अहमद, रविंद्र नारायण पाण्डेय, संदीप सिंह, श्याम, ममता, अनुजा सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षा मित्र और अनुदेशक उपस्थित रहे।






