झपकी आते ही अनियंत्रित हुई स्कार्पियो, खाई में गिरी, बाल-बाल बचे सवार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। स्टेट हाइवे 5A हाथीनाला-नारायनपुर मार्ग पर चोपन थाना क्षेत्र के परासपानी गांव के पास गाजीपुर से सिंगरौली जा रही स्कार्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई ,यह तो संयोग अच्छा रहा को वाहन में सवार कोई व्यक्ति हताहत नही हुआ केवल वाहन में क्षतिग्रस्त हुई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को लगभग तीन बजे चोपन थाना क्षेत्र में परासपानी के पास स्कार्पियो जमनिया गाजीपुर मूल व हाल पता सिंगरौली मध्य प्रदेश निवासी चालक मनोज कुमार गुप्ता पुत्र विजय गुप्ता अपने साथी संजय सिंह पुत्र हंसलाल सिंह दोनों एक गांव के थे जो गाजीपुर से सिंगरौली जा रहे थे तभी अचानक चोपन थाना क्षेत्र के परासपानी के पास चालक को झपकीं आ गई जिसके उपरांत स्कार्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगभग तीस फिट गहरे खाई में जा गिर गई। जिसमें स्कार्पियो में सवार दोनों बाल बाल बच गए और स्कार्पियो क्षतिग्रस्त हो गई।

वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची चोपन पुलिस अग्रीम कार्रवाई जुट गई और स्थानीय लोगों के मदद से ट्रैक्टर के सहारे स्कार्पियो को बाहर निकलवाया।

Leave a Comment

1514
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?