भरत तिवारी को श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब, कैंडल मार्च निकाल किया विरोध

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रामलीला मैदान में हुई श्रद्धांजलि सभा, निष्पक्ष जांच की उठी मांग

सोनभद्र। बिहार के भोजपुर में पुलिस कार्रवाई में भरत तिवारी की मौत के विरोध में मंगलवार शाम रॉबर्ट्सगंज के रामलीला मैदान में श्रद्धांजलि सभा व कैंडल मार्च का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में युवाओं व सामाजिक संगठनों के लोगों ने भरत तिवारी को श्रद्धांजलि देकर घटना का विरोध जताया। सभा में वक्ताओं ने कहा कि भरत तिवारी गरीबों और वंचितों की आवाज उठाते थे। आरोप लगाया कि उनकी आवाज को दबाने का प्रयास किया गया। वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में हर नागरिक को अपनी बात रखने का अधिकार है। घटना की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाई जाए। श्रद्धांजलि सभा के बाद लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकाला। दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। युवाओं ने घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की। कार्यक्रम में अमीश पांडेय, नितीश पाण्डेय, अभिषेक चौबे, अनुपम त्रिपाठी, धीरज पाण्डेय, अमित पाठक, हिरन यादव, मनीष सिंह, आशीष पाण्डेय, अशोक दुबे, शशिकांत पाण्डेय, अनुज पाण्डेय, विनीत पाण्डेय, मन्नू पाण्डेय, राजनारायण तिवारी, सुधाकर पाण्डेय, अरविन्द पाण्डेय, संजना पटेल, पूजा पाण्डेय, आरती पटेल, वरुण त्रिपाठी, ऋतूल चौबे, अनुराग पाण्डेय, विनय मौर्य, अभिषेक मिश्रा, सत्यम पाण्डेय, राजा पाण्डेय, रोहित मिश्रा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?