मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यापारी को पिकअप ने मारी टक्कर, हुई मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर बीआरसी के समीप हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी

बभनी/सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)।  स्थानीय थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार पिकअप वाहन की चपेट में आने से एक व्यापारी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार बभनी निवासी गिरवर प्रसाद (47) पुत्र विरझू प्रसाद मंगलवार की सुबह करीब पौने पांच प्रतिदिन की भांति टहलने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर बीआरसी के समीप रेणुकूट की तरफ जा रही तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और तड़फड़ाने लगे।


घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी ले गये लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी और चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और कोहराम मच गया वहीं बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। मृतक के दो लड़कियां और एक लड़का है।

वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।पुलिस दुर्घटना में शामिल पिकअप वाहन की तलाश में जुटी हुई है।


इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है तथा मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?