मानसिक रूप से विक्षिप्त पति की जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा करने का आरोप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पीड़िता राधा ने डीएम एवं एसपी से लगाई गुहार- बच्चों के जीविकोपार्जन की एकमात्र जमीन बचाई जाए

सोनभद्र। तहसील रॉबर्ट्सगंज के ग्राम सण्डा, परगना विजयगढ़ निवासी राधा पत्नी काजू उर्फ कामेश्वर ने जिलाधिकारी अथवा पुलिस अधीक्षक सोनभद्र को प्रार्थना पत्र देकर जमीन हड़पने की साजिश का आरोप लगाया है।
राधा ने बताया कि उनके पति काजू उर्फ कामेश्वर मानसिक रूप से विक्षिप्त हैं। उनका इलाज मनोचिकित्सक से चल रहा है। मौजा मरकरी, परगना विजयगढ़, तहसील रॉबर्ट्सगंज में स्थित आराजी संख्या 64 रकबा 1.130 हे0 भूमि का 1/2 अंश पति के नाम माल खतौनी में दर्ज है। यही जमीन राधा व उनके बच्चों के जीविकोपार्जन का एकमात्र सहारा है और उस पर उनका कब्जा-दखल है।
आरोप है कि वार्ड नं0 24 कमल प्रिंटिंग प्रेस, उत्तर मोहाल, रॉबर्ट्सगंज निवासी राजकुमार पुत्र विश्वनाथ ने पति की मानसिक विक्षिप्तता का फायदा उठाकर 0.253 हे0 यानी 1 बीघा जमीन का बैनामा बहुत कम कीमत 9 लाख रुपये में अपनी पत्नी निरंजनी सैनी के नाम करा लिया। वहीं बची 0.312 हे0 जमीन का इकरारनामा वास्ते बैनामा मिशन अस्पताल के पास निवासी भू-माफिया ओ के साथ बिना प्रतिफल के कर लिया गया। ग्राम मरकरी में जमीन की कीमत 5 लाख रुपये प्रति विस्वा चल रही है।


राधा ने मांग की कि फर्जी दस्तावेज बैनामा व इकरारनामा के आधार पर जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे लोगो के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई कर तत्काल कब्जा रोका जाए, अन्यथा वे बच्चों सहित भूखों मरने को मजबूर हो जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?