मंत्री से मिले अपना दल एस के नेता, शहीद खर बियार की स्मृति में सामुदायिक भवन की मांग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दिनेश बियार ने कहा – मेरड़दह बियार बस्ती में विवाह-सभा व जयंती कार्यक्रमों के लिए भवन जरूरी

सोनभद्र। रविवार को डाला में ओबरा विधायक व उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री संजीव सिंह गोंड से अपना दल एस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दिनेश बियार ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने विधानसभा क्षेत्र ओबरा अंतर्गत ग्राम मेरड़दह बियार बस्ती में अमर शहीद खर बियार जी की स्मृति में सामुदायिक भवन बनवाने का आग्रह पत्र सौंपा।
दिनेश बियार ने कहा, “मेरड़दह बियार बस्ती में सामाजिक कार्य, विवाह-सभा, महापुरुषों की जयंती एवं पुण्यतिथि कार्यक्रम करने के लिए सामुदायिक भवन की अत्यंत आवश्यकता है। ‘होरोज ऑफ बलिया’ अमर शहीद खर बियार जी के नाम पर भवन बनने से क्षेत्र के लोगों को सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजन के लिए एक स्थायी स्थान मिलेगा।” उन्होंने विधायक से शीघ्र भवन निर्माण की स्वीकृति दिलाने का अनुरोध किया।
इस अवसर पर म्योरपुर जरहां के पूर्व प्रधान श्रीराम बियार सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे। विधायक संजीव सिंह गोंड ने मांग पत्र प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया और कहा कि क्षेत्र के विकास व सामाजिक सुविधाओं के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

Leave a Comment

1493
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?