शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O- सोनभद्र में जेएनएम अर्बन पीचसी ने युवक पर लगाया गंभीर आरोप, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

सोनभद्र। जनपद के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़िता के अनुसार, उसकी मुलाकात लगभग दो वर्ष पहले रॉबर्ट्सगंज निवासी युवक “राज” से हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और युवक ने शादी का वादा किया। आरोप है कि इसी भरोसे पर युवक ने युवती का शारीरिक शोषण किया। युवती का कहना है कि युवक लगातार शादी का आश्वासन देता रहा और दोनों का संबंध लंबे समय तक चलता रहा।

पत्र में आरोप लगाया गया है कि जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो युवक टालमटोल करने लगा। पीड़िता के मुताबिक 3 जून 2026 की रात करीब 10 बजे उसने युवक से शादी को लेकर बात की, जिस पर युवक भड़क गया और कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की। युवती का आरोप है कि इस दौरान उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया गया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि युवक के कुछ साथी भी मौके पर पहुंच गए और उसे डराने-धमकाने का प्रयास किया गया। किसी तरह जान बचाकर वह वहां से निकली और बाद में पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी।

युवती ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपी युवक और उसके साथियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि उसे न्याय मिल सके। वहीं पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

इस मामले में पुलिस जांच के बाद आरोपी पर दुष्कर्म, मारपीट, धमकी और महिला उत्पीड़न से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की बात कह रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?