विवाहिता की सन्दिग्ध परिस्थितियों में मौत, दहेज उत्पीड़न का पिता ने लगाया आरोप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

दहेज में फ्रिज और पंखा नही देने पर बेटी को करते थे असुरल वाले प्रताड़ित,  पिता ने थाने में दी तहरीर

बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)।  दहेज में फ्रीज और पंखे की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित की जा रही 24 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका के पिता ने थाना बभनी में तहरीर देकर ससुराल वालों पर कार्रवाई की मांग की है।

अवन्तिका पुर, थाना बिहारपुर, जनपद सूरजपुर, छत्तीसगढ़ निवासी राममिलन पुत्र स्व. रामचरित्र ने थाना बभनी को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी अर्चना साहू (24) की शादी ढाई साल पहले रामसजीवन पुत्र कन्हैया लाल, निवासी भंवर, भागी बांध थाना बभनी से की थी।

आरोप है कि शादी के बाद से पति रामसजीवन, ससुर कन्हैया लाल, सास सीता देवी दहेज में फ्रीज व पंखे की मांग कर अर्चना को प्रताड़ित करते थे। अर्चना जब भी मायके आती, ससुराल में होने वाली प्रताड़ना बताती थी। शुक्रवार की रात करीब 10 बजे दहेज से प्रताड़ित होकर अर्चना ने घर के पास खेत में परास के पेड़ से फांसी लगा ली। रात 12 बजे समधी कन्हैया लाल ने घटना की सूचना दी।मृतका के पिता राममिलन ने थाना प्रभारी से दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक दिन्नु प्रसाद यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा मृतका के पिता की तहरीर मिली है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?