भीषण गर्मी में वन्यजीवों के लिए SSS परिवार ने चलाया जल सेवा अभियान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मारकुंडी ईको प्वाइंट पर लगाए जल पात्र, बंदरों के लिए फल व खाद्य सामग्री की भी व्यवस्था

सोनभद्र। जिला मुख्यालय स्थित मारकुंडी ईको प्वाइंट क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए SSS परिवार द्वारा बुधवार को वन्यजीवों, विशेषकर बंदरों के लिए जल सेवा अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर बड़े जल पात्र स्थापित किए गए, जिनमें नियमित रूप से स्वच्छ पानी भरा जाएगा। साथ ही बंदरों के लिए फल एवं खाद्य सामग्री की भी व्यवस्था की गई।
इस सेवा कार्य में शामिल सत्यम मिश्रा एवं शिवम मिश्रा ने बताया कि गर्मी के मौसम में जंगल और पहाड़ी क्षेत्रों में पानी की कमी के कारण वन्यजीवों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी उद्देश्य से यह पहल शुरू की गई है ताकि राहगीरों और स्थानीय लोगों को भी प्रेरणा मिले और वे इन जल पात्रों में समय-समय पर पानी डालते रहें।
SSS परिवार ने सभी नागरिकों से अपील की है कि मानवता के साथ-साथ जीव सेवा को भी अपना कर्तव्य समझें और गर्मी में प्यासे पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था अवश्य करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?