पीआरवी 112 ने संभाला मोर्चा, घायलों का इलाज कराकर कराई शादी संपन्न
करमा, सोनभद्र। करमा बाजार के समीप स्थित एक मैरिज लॉन में जयमाल के दौरान किसी बात को लेकर घराती और बराती पक्ष में कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई, जिससे तीन लोगों के सिर फट गए। सूचना मिलते ही पीआरवी 112 पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। पुलिस ने घायलों के लिए एम्बुलेंस बुलाकर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरकवाह भेजकर इलाज करवाया। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर विवाद सुलझाया और शादी की रस्में संपन्न कराईं। पुलिस की तत्परता से बड़ा बवाल टल गया और शादी सकुशल पूरी हो सकी।






