10 दिनों में नहीं हुआ मामला दर्ज तो फिर उतरेंगे कांग्रेसी सड़क पर :रामराज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राहुल गांधी की तस्वीर से अभद्रता पर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, पुलिस प्रशासन के आश्वासन पर मामला हुआ शांत

O जिला अध्यक्ष रामराज गोंड के नेतृत्व में बढ़ौली चौराहे पर नारेबाजी

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा 19 अप्रैल को किए गए विरोध प्रदर्शन के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की तस्वीर पर कालिख पोतने और चप्पल मारने की घटना के विरोध में बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी सोनभद्र ने बढ़ौली चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया।
जिला अध्यक्ष रामराज गोंड के नेतृत्व में केंद्र सरकार के खिलाफ हुए इस प्रदर्शन में हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं के उग्र तेवर देख प्रशासन को चार थानों की पुलिस बल तैनात करनी पड़ी। पुतला दहन के प्रयास के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं में तीखी झड़प व धक्का-मुक्की हुई। बढ़ते जनआक्रोश को देखते हुए प्रशासन ने 10 दिनों के भीतर दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।


जिला अध्यक्ष रामराज गोंड ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र और राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ इस तरह की घटनाओं को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। जरूरत पड़ी तो आंदोलन को और उग्र एवं व्यापक रूप दिया जाएगा।
युवा कांग्रेस सोनभद्र के जिलाध्यक्ष शशांक मिश्रा ने कहा कि देश के शीर्ष नेता के सम्मान के साथ अमर्यादित हरकत लोकतंत्र के लिए शर्मनाक है। युवा कांग्रेस इस अन्याय के खिलाफ सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसजनों ने वर्ष 2023 के ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को प्रभावी रूप से लागू करने की मांग भी उठाई।
कांग्रेस ने 19 अप्रैल को ही रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में लिखित तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी।
इस अवसर पर पिछड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सेतराम केशरी, पी सी सी सदस्य राजबली पांडे, जिला उपाध्यक्ष संगीता श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष शारद पनिका, जिला उपाध्यक्ष कन्हैया पांडे, जिला उपाध्यक्ष नुरुद्दीन खान, अनुसूचित प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव राजेंद्र चौधरी, आरटीआई जिलाअध्यक्ष श्री कांत मिश्रा, व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राहुल जैन, जिला महासचिव ज्यूत मौर्या, जिला महासचिव दयाशंकर पांडे, जिला महासचिव सुनीता तिवारी, पी सी सी सदस्य बेवी सिंह, जिला सचिव पूनम पठारी, जिला सचिव मंजू देवी, जिला सचिव मिकु, जिला सचिव पंकज मिश्रा, रोजनी, जिला सचिव रामबिलाश पनिका, जिला सचिव शीतला पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष अमरेश देव पांडे, ब्लॉक अध्यक्ष लल्लू राम पांडे, पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाउपाध्यक्ष अशोक यादव, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष वंशीधर पांडे, दयाराम प्रजापति, अनिल बियार, सूरज चंद्रवशी, रियाज खान, अलीराज खान, राजमणि खरवार, रामलाल राजभर समेत दर्जनों कांग्रेसजन शामिल रहे।

Leave a Comment

1446
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?