डाला वैष्णो मन्दिर जा रहे बोलेरो पलटी, दर्जनो सवार हुए घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)।  जनपद में नेशनल हाइवे रीवा-रांची मार्ग पर हाथीनाला थाना क्षेत्र में एक बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई जिसमें सवार महिला पुरुष बच्चों सहित दर्जन भर लोगों चोटिल हुए। जिन्हें उपचार के लिए पुलिस ने अस्पताल भेजवा दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दुद्धी के दुभान सवार अनिल कुमार पुत्र राजबली सिंह उम्र 40 वर्ष, महिपाल सिंह पुत्र लक्ष्मण प्रसाद उम्र 30 वर्ष ,प्रीति पत्नी अनिल सिंह उम्र 27 वर्ष,लक्ष्य पाल पुत्र अनिल सिंह उम्र 7 वर्ष,अनन्या पुत्री अनिल सिंह उम्र 2 वर्ष, राजकुमारी पत्नी महिपाल सिंह उम्र 23 वर्ष, खुशबू पुत्री महिपाल सिंह उम्र 6 माह निवासीगण दुभान थाना दुद्धी ,रश्मि पुत्री धनवंत सिंह 14 वर्ष ,राजकुमारी पत्नी धनवंत सिंह उम्र 35 वर्ष ,आयुष पुत्र धनवंत सिंह उम्र 3 वर्ष, लीलावती पत्नी विष्णु कांत उम्र 30 वर्ष ,ज्योति पुत्री विष्णु कांत उम्र 8 वर्ष ,अंशु पुत्र विष्णु कांत उम्र 5 वर्ष, रामपाल पुत्र स्व रामदुलार उम्र 40 वर्ष ,अंशु पुत्र विष्णु कांत उम्र 5 वर्ष निवासी चक्रीय निवासी चक्रीय थाना मोरवा सिंगरौली मध्य प्रदेश सभी लोग ग्राम दुभान थाना दुद्धी से डाला स्थित वैष्णो मंदिर जा रहे थे। हाथीनाला से करीब 4 किलोमीटर पहले दुद्धी मार्ग के मोड पर बोलोरो अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें सवार सभी लोगों मामूली रूप से चोटिल हो गए।

थाना प्रभारी हाथीनाला नागेश सिंह ने बताया कि सभी को पुलिस वाहन से दुद्धी सीएचसी भेजवा कर दवा इलाज करवा दिया गया है सूचना मिलते ही उनके परिजन भी दुभान से आ गए।

Leave a Comment

1441
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?