सीएस पाण्डेय
बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के जिला सह सचिव देव कुमार विश्वकर्मा ने हरियाणा के फरीदाबाद में जारी श्रमिक आंदोलन का पुरजोर समर्थन किया है। उन्होंने एक बयान जारी कर सरकार से मांग की है कि वह मजदूरों की आवाज को दबाने के बजाय उनकी समस्याओं का समाधान करे।
भाकपा नेता ने कहा कि वर्तमान में मजदूरों का शोषण चरम पर है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सरकार को चेताते हुए कहा कि श्रमिकों के कार्य घंटों को तय सीमा से अधिक बढ़ाना और उन्हें उचित वेतन व मौलिक अधिकारों से वंचित रखना पूरी तरह से अन्यायपूर्ण और अलोकतांत्रिक है।
भाकपा नेता ने सरकार के सामने प्रमुख रूप मजदूरों के लिए निर्धारित 8 घंटे के कार्य समय का सख्ती से पालन सुनिश्चित हो।मजदूर विरोधी नया लेबर कोड तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए।श्रमिकों का मानसिक और आर्थिक शोषण तुरंत बंद हो।सभी लंबित मांगों पर विचार कर उन्हें तत्काल पूरा किया जाए।
उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि यदि सरकार ने समय रहते श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा नहीं की और उनके हितों में न्यायपूर्ण निर्णय नहीं लिया, तो इस आंदोलन को और अधिक उग्र व तेज किया जाएगा।






