वाटर पाइप लाइन की खुदाई करते समय पत्थर से निकली चिंगारी, बनी आग का गोला, धूं-धूं कर जला जंगल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजन

अडानी ग्रुप का ददरी में बन रहा है पावर प्लांट

वन विभाग ने दमकल की मदद से आग पर पाया काबू

बोले वन विभाग के अधिकारी कि आग लगने के कारण की होगी जांच,दोषियो के खिलाफ वन अधिनियम के तहत होगी कार्रवाई

मीरजापुर(उत्तर प्रदेश)। जनपद में मड़िहान तहसील क्षेत्र के ददरी में अडानी ग्रुप के निर्माणाधीन पावर प्लांट में पानी की आपूर्ति के लिए खुदाई करते समय पत्थर से निकली चिंगारी से बांस के जंगल में आग लग गयी। वही आग लगने की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।


ददरी गांव में स्थित निर्माणाधीन पावर प्लांट में जाने के लिए स्टेट हाइवे 5 दुद्धी -लुम्बनी मार्ग से लगे ददरी गांव में अडानी ग्रुप द्वारा पावर प्लांट का निर्माण किया जा रहा है जहाँ पहुंच मार्ग  के साथ पावर प्लांट में पानी आपूर्ति के लिए चुनरी बांध से जंगल के बगल से पाइप लाइन बिछाई जा रही, जिसके लिए कंपनी द्वारा मशीनों से खुदाई किया जा रहा है। पाइप ले जाने लिए जमीन के अंदर रास्ते में पड़े पत्थर को निकालते समय पत्थर से उठी चिंगारी पास स्थित बांस के प्लांट में जा गिरी जिससे बांस की कोठियों में आग लग गई और देखते ही देखते जंगल धू धू कर जलने लगा।

कम्पनी के कर्मचारियों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने दमकल विभाग को सूचना दी। वही मौके पर पहुंचे फायर बिग्रेड के कर्मचारियों ने पानी का फब्बारा मारकर घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया तब जाकर आस पास के लोगों ने राहत की सांस ली। वही जंगल में आग लगने की खबर लगते पावर प्लांट में काम कर रहे कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई।

इस सम्बन्ध में रेंजर देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है जांच की जा रही है, दोषियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1549
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?