मानव तस्करी में दो महिला गिरफ्तार, नाबालिग किशोरी को अलीगढ़ में बेचा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

नाबालिग किशोरी को काम दिलाने के नाम पर 1 लाख 20 हजार रुपये में बेचा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)।  जनपद में सक्रिय मानव तस्करी गिरोह पर पुलिस ने बड़ा प्रहार करते हुए काम दिलाने के बहाने नाबालिग किशोरी को ₹1.20 लाख में बेचने वाली दो महिला आरोपियो को गिरफ्तार करते हुए एक संगठित गिरोह का खुलासा किया।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक रॉबर्ट्सगंज रामस्वरूप वर्मा के नेतृत्व में मानव तस्करी जैसे जघन्य अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम द्वारा एक संगठित मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो महिला आरोपियो को गिरफ्तार किया गया।

रावर्ट्सगंज कोतवाली पर दर्ज पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित दो महिला को ग्राम पवर से उप निरीक्षक रणजीत सिंह मय पुलिस टीम व महिला आरक्षी द्वारा मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।

पुलिस को बताया:- मानव तस्करी गिरोह की गिरफ्तार दोनो महिला सदस्य ने  पूछताछ के दौरान बताया कि उन्होंने एक नाबालिग किशोरी को काम दिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले जाकर विभिन्न जनपदों के माध्यम से आगरा एवं अलीगढ़ ले जाकर लगभग ₹1,20,000/- में बेच दिया। वहां पीड़िता को विभिन्न व्यक्तियों के पास रखा गया, जहां उसके साथ जबरन शारीरिक शोषण किया गया, जिससे वह गर्भवती हो गई।
वही पुलिस ने जांच के दौरान यह भी पाया कि उक्त कृत्य एक संगठित गिरोह द्वारा किया गया है, जिसमें अन्य सहअभियुक्तों की संलिप्तता भी सामने आई है। उनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

गिरफ्तार महिला आरोपी:- बिन्दु पत्नी बसन्तु निवासी ग्राम पाड़र थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 35 वर्ष व सोनी पत्नी दिनेश निवासी ग्राम गेंगुआर हाल पता ग्राम पवर थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 30 वर्ष।

इन धाराओं में मुकदमा:-  धारा 137(2), 143(4), 61(2), 351(3) सहपठित धारा 64(2)M भारतीय न्याय संहिता एवं धारा 16/17 तथा 5L/6, 5J(2)/6 पॉक्सो एक्ट।

इन मानव तस्करी गिरोह की दोनो महिला को गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक रणजीत सिंह, थाना रॉबर्ट्सगंज , विनोद भारती, संजीव राय, आराधना शामिल रहे।

Leave a Comment

1441
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?