दस लीटर अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

बभनी (सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बभनी पुलिस को मंगलवार को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर एक महिला को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के दौरान प्रभारी निरीक्षक बभनी की टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान ग्राम बभनी के पास सुनीता पत्नी सुरेश विश्वकर्मा,  35 वर्ष, निवासी ग्राम दरनखाड़ को एक प्लास्टिक की जरीकेन के साथ संदिग्ध अवस्था में देखा गया। तलाशी लेने पर जरीकेन से 10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया गया है।

इस गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक शिवमूरत यादव, कांस्टेबल सुरेश कुमार और महिला कांस्टेबल दीपा यादव शामिल रहे।

Leave a Comment

1435
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?