मन्दिर मे चोरो को नही मिला कीमती सामान तो जला दिया भगवान हनुमान की मूर्ति

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

चोरो को मन्दिर में नारियल व कुछ अन्य भोग लगाने वाले सामान मिले

दोनो चोरो को रेलवे लाइन के पास से पुलिस ने पकड़ा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। प्राचीन हनुमान मन्दिर में चोरी करने घुसे चोरो ने मन्दिर के अंदर बहुमूल्य सामना नही मिलने पर झण्डा व भगवान हनुमान जी के वस्त्र को मूर्ति के ऊपर रखकर जला दिया।   यह पूरा मामला चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी ग्राम पंचायत स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में बीती रात्रि रविवार की है। सोमवार की सुबह चोरी की घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने  रेलवे स्टेशन के पास से दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया। 

पुलिस को चोरो ने बताया कि सर्वप्रथम पुजारी का कमरा का ताला तोड़कर खंगाला, इसके पश्चात मंदिर के पिछले हिस्से का रोशनदान को तोड़ने का भरपूर प्रयास किया लेकिन सफलता न मिलने पर पुनः मंदिर के मुख्य दरवाजा का ताला तोड़कर अन्दर रखे पूजा-अर्चना का सम्पूर्ण सामान , नारियल लेने के पश्चात प्राचीन हनुमान मंदिर के सभी चुनरी झंडा आदि वस्त्रों को प्राचीन हनुमान जी के मूर्ति पर रख कर आग के हवाले कर मौके से फरार हो गये।

इस घटना की जानकारी ग्रामीणों को सोमवार की सुबह 5 बजे के लगभग प्रतिदिन की भांति दर्शन-पूजन करने वाले गांव के नवयुवक, पुजारी लोग आये तो मंदिर का नजारा देखकर अचंभित हो गये मानो उनके पैर के नीचे से जमीन ही खिसक गई हो। वही मन्दिर में चोरी की घटना की जानकारी ग्राम प्रधान उधम सिंह यादव को लोगो ने दी तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना गुरमा चौकी प्रभारी अतुल पटेल को दी।

वही सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी तत्काल अपने हमराहियों समेत मौके पर पहुंचे और यथास्थिति से अवगत होते हुए संदिग्ध लोगों से पूछताछ किया। इसके बाद मंदिर के चारो तरफ छानबीन करते हुए गांव के युवाओं  के साथ अगोरी स्टेशन रेलवे लाइन की तरफ गये तो देखा कि दो संदिग्ध व्यक्ति परदेशी पुत्र थन्नू , निवासी डगमगपुर कोतवाली चुनार  व सुरेश पुत्र अज्ञात रेलवे लाइन पर बैठ कर नारियल छिल रहे थे तथा ट्रेन से भागने के फिराक में थे। पुलिस ने  दोनों को पकड़़ कर पूछताछ किया तो दोनों ने अपना अपराध स्वीकार किया।

बताते चले कि मारकुंडी क्षेत्र में अब तक मंदिरों में इस प्रकार की तीसरी घटना घटित हो चुकी है। इससे ग्रामीणों, श्रद्धालुओं में तीव्र आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए सुनसान एवं एकांत इलाकों में पुलिस गस्त व्यवस्था बढा़ये जाने की मांग की है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?