ससुराल में विवाद बना मौत का कारण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O- सोनभद्र में ससुराल में मारपीट के दौरान युवक की मौत, घरेलू विवाद ने ली जान

खलियारी (सोनभद्र)। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां ससुराल में हुए विवाद के दौरान एक युवक की मौत हो गई। घटना रायपुर थाना क्षेत्र के पनिकप खुर्द गांव की है।

मृतक की पहचान सुनील पासवान (35 वर्ष) पुत्र राजकुमार पासवान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक का अपनी पत्नी से लंबे समय से विवाद चल रहा था और वह पिछले 10 दिनों से ससुराल में ही रह रहा था।

सूत्रों के अनुसार, कुछ दिन पहले भी युवक ने ससुराल में पत्नी के साथ मारपीट की थी और फरार हो गया था। इस मामले में ससुराल पक्ष द्वारा स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

रविवार को युवक दोबारा ससुराल पहुंचा और फिर से विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद ससुराल पक्ष घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस जांच जारी

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मारपीट में किन-किन लोगों की भूमिका रही।

घरेलू विवाद बना जानलेवा

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच लगातार चल रहे विवाद ने इस घटना को जन्म दिया, जो अंततः युवक की मौत का कारण बन गया।

Leave a Comment

1433
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?