भीषण अग्निकांड में उजड़ा पूरा परिवार: आग से घर, गृहस्थी का सामान जलकर राख

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

बभनी (सोनभद्र)।  सोनभद्र जनपद के बभनी थाना क्षेत्र अंतर्गत सागोबाध गांव में बीती रात भीषण अग्निकांड ने एक परिवार की पूरी जिंदगी को तबाह कर दिया।

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी शौनक जायसवाल (पुत्र कृष्ण लाल) के घर में देर रात करीब 1 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया और परिवार को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने साहस का परिचय देते हुए तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची 112 सेवा और दमकल टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से करीब 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

इस भयावह आग में पीड़ित परिवार का पूरी तरह से आशियाना जलकर खाक हो गया। घर में रखा अनाज, खाद्य सामग्री, कपड़े, बिस्तर और दैनिक उपयोग का समस्त सामान नष्ट हो गया। अब परिवार के सामने सिर छुपाने तक की जगह नहीं बची है और दो वक्त की रोटी का भी संकट खड़ा हो गया है।

हालांकि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन आर्थिक रूप से परिवार पूरी तरह टूट चुका है। घटना के बाद पूरे गांव में संवेदना का माहौल है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मौके का तत्काल निरीक्षण कर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता, राशन और आवास की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे इस संकट से उबर सकें।

Leave a Comment

1432
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?