तेज रफ्तार बाइक ने ली युवक की जान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

O- पैदल घर लौट रहे युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बभनी (सोनभद्र))।  सोनभद्र जनपद में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला बभनी थाना क्षेत्र का है, जहां तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

यह हादसा बभनी-अम्बिकापुर मार्ग पर स्थित दरनखांड़ पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार देर शाम हुआ। जानकारी के अनुसार, दरनखांड़ निवासी प्रकाश कुमार (18) पुत्र राजेन्द्र प्रसाद अपनी दुकान बंद कर रोज की तरह पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रकाश कुमार सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय ग्रामीण तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े। घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया।

परिजन उसे सीएचसी म्योरपुर ले गए, लेकिन देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया है। मामले में पुलिस ने बताया कि बाइक चालक की पहचान कर ली गई है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?