नौगढ़ में तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, दो घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ थाना क्षेत्र के सेमरा मोड़ के पास रविवार की शाम 6 बजे एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ में भर्ती कराया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सेमरा निवासी 55 वर्षीय रामचंद्र पुत्र छटंकी नौगढ़ बाजार से घरेलू सामान लेकर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान देवखत निवासी 35 वर्षीय अशोक पुत्र स्वर्गीय रमेश भी मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहे थे। सेमरा मोड़ के समीप तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर रामचंद्र की साइकिल में पीछे से टकरा गई, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ में तैनात चिकित्सक डॉ. नागेंद्र कुमार ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया। उन्होंने बताया कि एक घायल के सिर में गंभीर चोट होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला संयुक्त अस्पताल चकिया रेफर कर दिया गया है, जबकि दूसरे घायल को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?