नौगढ़ में वरुण संस्था का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, केंद्र की शिक्षिकाओं को दी गई विशेष ट्रेनिंग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ स्थित वरुण संस्था के कार्यालय पर रविवार को तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के प्रथम दिन केंद्र की शिक्षिकाओं को भाषा, संस्कार शिक्षा एवं सामाजिक शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।

इस प्रशिक्षण में नौगढ़ ब्लॉक के दूर-दराज के पिछड़े गांवों से आई सात शिक्षिकाओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षिकाओं को बच्चों के सर्वांगीण विकास और नैतिक मूल्यों को मजबूत करने के तरीके बताए गए।

संस्था के सचिव डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि नौगढ़ ब्लॉक के सभी गांवों में संस्कार केंद्र एवं सिलाई प्रशिक्षण केंद्र संचालित कर गरीब परिवार की बेटियों को स्वावलंबी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ नशा मुक्ति अभियान पर भी विशेष जोर दिया जाएगा।

उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि वर्तमान समय में संस्कार शिक्षा धीरे-धीरे विलुप्त होती जा रही है, जिसे पुनः स्थापित करने के लिए संस्था लगातार प्रयासरत है।

कार्यक्रम में संस्था के सामुदायिक मोटिवेटर कार्यकर्ता विजेंद्र कुमार, गंगापुर ग्राम प्रधान मौलाना यादव सहित पूजा, अनीता, सरितमा आदि लोग उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?